loading...

adnow1

Loading...

Friday, 26 April 2019

ये 9 चीजें नहीं आने देती आपके हार्ट में ब्लॉकेज, डाइट लिस्ट में करें शामिल | Stop Heart Blockage

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल की नाड़ियों में फैट जमा हो जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न करवाया जाए तो इंसान को हार्ट अटैक भी हो सकता है। ज्यादातर लोग शरीर से फैट कम करने के लिए व्यायाम करते हैं। मगर वह अपनी डाइट की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। एेसी कुछ चीजें है जिनको अपनी डाइट में शामिल करने से हार्ट ब्लॉकेज नहीं होता। आज हम आपको एेसी ही 9 चीजें बताएंगे जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है।

 1. लौकी
लौकी मोटापा घटाने और हार्ट को ब्लॉक होने से बचाता है। इसके साथ ही यदि रोगी सुबह की सैर करता है तो और भी ज्यादा अच्छा होता है। लौकी का सेवन करने के लिए उसको सबसे पहले उबाल लें। अब इस में जीरा, हल्दी और हरा धनिया मिक्स करें। हफ्ते में कम से कम 2 बार इस तरह बनी लौकी का सेवन करें।
 2. दूध और आंवला
दूध और आंवला का सेवन करने से भी हार्ट ब्लॉकेज की समस्या नहीं रहती। रोजाना 1 गिलास दूध में आधा चम्मच आंवला पाउडर डालकर पीएं। इससे दिल संबंधित समस्याएं से राहत मिलेगी।
Loading...
 3. लहसुन
लहसुन में गंदगी को शरीर से बाहर निकालने वाले गुण होते हैं। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। रोजाना लहसुन की1 या 2 कलियां पानी के साथ निगल लें। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट ब्लॉकेज नहीं होने देता।
4. नींबू पानीरोजाना एक गिलास नींबू पानी पीएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाएं जाते हैं। जो  शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल बाहर निकालने का काम करता है। इससे हार्ट ब्लॉकेज की आशका कम होती है।
 5. दही
दही को अपनी डाइट में शामिल करें। रोजाना दही खाने से पेट और हार्ट की समस्याएं नहीं होती। सुबह या दोपहर को दही जरूर खाएं।
 6. दालचीनी
दालचीनी खाने से भी हार्ट ब्लॉकेज की परेशानी नहीं होती। इससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है। सांस की तकलीफ दूर करने में भी सहायक है।
7. बादाम और काली मिर्चबादाम और काली मिर्च भी हार्ट ब्लॉकेज  के लिए बढ़ियां औषधि है। 3 बादाम और 4 काली मिर्च का पाउडर बनाएं। इस पाउडर में चुटकभर तुलसी का पाउडर मिलाकर पानी के साथ पी लें।
8. इलायचीइलायची हर घर में पाई जाती है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। बहुत कम लोग जानते होंगे कि यह दिल के रोगो में भी लाभकारी हैं। आयुर्वेद में इसे दिल के इलाज में बहुत काम आने वाली औषधि बताया गया है।
 9. अश्वगंधा
अश्वगंधा में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इन्फ्लामेट्री, एंटी-ट्यूमर और रिजुवनेशन के गुण मौजूद होते हैं। जो तनाव को दूर करने में सहायक है। रोजाना अश्वगंधा खाने से दिल की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। - सोर्स 

No comments:

Post a Comment

Also Read-

Loading...

डिसक्लेमर - Discalimer

डिसक्लेमर : https://naniketips.blogspot.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://naniketips.blogspot.com की नहीं है। https://naniketips.blogspot.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।