loading...

adnow1

Loading...

Friday 3 May 2019

भगवान कृष्ण कभी नहीं छोड़ते ऐसे लोगों का साथ, करिए ये 4 काम आप भी बन सकते हैं प्रिय…!

महाभारत एक ऐसा महाग्रंथ है जिससे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। बता दें कि, महाभारत के युद्ध से पहले राजा पांडु के पुत्र युधिष्ठिर ने भगवान कृष्ण से धर्म और कर्म से कुछ बातें पूछी थी।

Loading...
इन बातों को भगवान कृष्ण ने एक श्लोक के द्वारा बताया था, की यदि कोई भी व्यक्ति अगर ये चार काम करता है तो मैं सदैव ही उसके साथ रहूंगा। जो धर्म के रास्ते पर चलता है और अपनी इंद्रियों पर सदा ही नियंत्रण रखता है उससे भगवान जल्दी ही प्रसन्न होते हैं। यहां हम बता रहे हैं आपको उन चार आसान कर्मों के बारे में जिन्हें करके आप भगवान को हमेशा खुश कर सकते हैं।
श्लोक
दानेन तपसा चैव सत्येन च दमेन च। ये धर्ममनुवर्तन्ते ते नरा: स्वर्गामिन:।।
1.) यह बात तो हम सभी जानते हैं हिंदू धर्म में दान का एक बहुत महत्व स्थान होता है। जो व्यक्ति दान करते हैं वो व्यक्ति भगवान को हमेशा ही अति प्रिय होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सदा ही पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को कभी भी अपने द्वारा दिये गए दान का हिसाब नहीं रखना चाहिए, जितना हो सके गुप्त दान ही करना चाहिए। इस प्रकार के कर्म करने से व्यक्ति के पाप मिट जाते हैं।
2.) व्यक्ति को तो हरदम इस बात का ध्यान जरूर ही रखना चाहिए कि जो जीवन मिला है वह भगवान का ही दिया हुआ है। इसलिए हमें सदैव ही भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए। व्यक्ति को रोजाना इतना समय तो निकालना ही चाहिए कि वह भगवान का भी ध्यान आदि कर सके। ऐसा करने से व्यक्ति के परेशानियां सदा के लिए ही दूर हो जाती है।
3.) व्यक्ति का मन बहुत ही चंचल प्रकार का होता है, हर समय वह इधर-उधर ही भटकता रहता है। जो व्यक्ति अपने मन पर काबू पा लेता है उसके सभी कार्य सार्थक हो जाते हैं। इस प्रकार के व्यक्ति को स्वर्ग में ही स्थान मिलता है।
4.) भगवान सच्चे व्यक्ति का साथ कभी नहीं छोड़ते। जिन लोगों के पास सच बोलने का परमगुण होता है, उसे जीवन में हर जगह पर सफलता ही मिलती है। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सच ही बोलना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Also Read-

Loading...

डिसक्लेमर - Discalimer

डिसक्लेमर : https://naniketips.blogspot.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://naniketips.blogspot.com की नहीं है। https://naniketips.blogspot.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।