loading...

adnow1

Loading...

Friday 15 November 2019

बार बार मुंह में छाले होते हैं तो इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग तुरंत कर लो

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों के मुंह में छाले निकल आते हैं। अगर समय रहते इनका इलाज न किया जाए तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। परेशानी बढ़ने से खाना खाने, यहां तक कि पानी पीने में कई सारी दिक्कते होने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। 

मगर कई बार इससे भी ज्यादा फायदा नहीं होता। एेसे में कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके मुंह के छालों से राहत पा सकते हैं। हम आपको मुंह और जीभ के छालों से राहत दिलाने वाले असरदार नुस्खों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं उन असरदार नुस्खों के बारे में।

1. लहसुन
2 से 3 तीन लहसुन की कलियां लें। इनका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को छाले वाली जगह पर लगाएं। थोड़े समय के बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। इस तरह आसानी से छालों से निजात पाई जा सकती है।
2. टी ट्री ऑयल
इस ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो छालों से राहत दिलाने में असरदार होते हैं। टी ट्री ऑयल को रोजाना 3 से चार बार लगाने से आराम मिलेगा।
3. बर्फ का इस्तेमाल
छालों पर ठंडी चीज लगाने से बहुत जल्दी फायदा मिलता है। बर्फ को छालों पर रगड़े। दिन में ऐसा 4-5 बार करें।
4. दूध का प्रयोग
दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो छालों को ठीक करने में सहायक है। ठंडे दूध में रूई को भिगोकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। एेसा करने से एक ही दिन में राहत मिलेगी।
5. देसी घी
मुंह और जीभ के छालों से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले देसी घी को छालों पर लगाएं। घी लगाने से सुबह तक छाले गायब हो जाएंगे।
6. अमरूद के पत्ते
अमरूद के पत्तों को चबाने से भी मुंह और जीभ के छाले ठीक हो जाते हैं। छालों से राहत पाने के लिए अमरूद के पत्तों में कत्था मिलाकर चबाएं। 2 से 3 बार इसको चबाने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।

Loading...
7. हल्‍दी
हल्दी भी छालों से राहत दिलाने में सहायक है। रोजाना सुबह-शाम हल्दी वाले पानी से गरारे करने से भी छालों और उससे होने वाले दर्द से राहत पाई जा सकती है।
8. शहद
कुछ दिनों तक शहद लगाने से भी मुंह और जीभ के छाले दूर हो जाते हैं। दिन में 3-4 बार छालों पर शहद लगाएं। इससे काफी राहत मिलेगी।
9. फिटकरी
फिटकरी को छाले वाली जगह पर 2 बार लगाएं। फिटकरी लगाते समय आपको दर्द होगा। इससे डरे नहीं। दर्द या जलन होना स्वाभाविक है।
10. एलोवेरा
एलोवेरा को प्रभावित जगह पर लगाएं। एलोवेरा लगाने से जख्म जल्दी भर जाएंगे। कुछ ही दिनों में छालों से राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment

Also Read-

Loading...

डिसक्लेमर - Discalimer

डिसक्लेमर : https://naniketips.blogspot.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://naniketips.blogspot.com की नहीं है। https://naniketips.blogspot.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।