loading...

adnow1

Loading...
Showing posts with label Weight Loss. Show all posts
Showing posts with label Weight Loss. Show all posts

Friday, 26 April 2019

गोलगप्पे खाने वाले 99 % लोग नहीं जानते होंगे, गोलगप्पे खाने के ये पांच फायदे / Benefits Of Panipuri/Golgappa

जब गोलगप्पे खाने की बात आती है तो हर किसी के मुंह में पानी जरूर आ जाता है।  देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे महाराष्ट्र में पानी पुरी, हरियाणा में पानी के पताशे, उत्तर प्रदेश में पानी के बताशे या पताशी या फिर फुल्की, वेस्ट बंगाल में पुचके, उड़िसा में गुपचुप और गुजरात में पकोड़ी आदि नामों से जाना जाता है। चलिए आइए जानते हैं कि गोलगप्पे खाने से कैसे हेल्दी बने रह सकते हैं?
1. गोलगप्पे से कैसे कम कर सकते हैं मोटापा?



यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो गोलगप्पा भी एक माध्यम जरूर हो सकता है। गोलगप्पे खाने के कुछ जरूरी तरीके अपनाने होंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा। सूजी का प्रयोग न करके आटा की गोलपप्पे खाएं और जीराजल में मीठापन बिल्कुल नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें मात्रानुसार पुदीना, नींबू, हींग और कच्चा आम का प्रयोग कर सकते हैं। पानी में पड़ने वाले ये चीजें आपका मोटापा बढ़ाने से रोकेगा। इतना ही नहीं बल्कि खाने से पहले यह ध्यान रखना होगा कि गोलगप्पा ज्यादा फ्राई न हुआ हो, क्योंकि इसमें तेल की मात्रा ज्यादा होने से आपको नुकसान पहुंचा सकता है, साथ ही पानी में टमाटर बिल्कुल भी प्रयोग न करें।
2. मुंह के छाले को करता है गायब
Loading...

यदि आपने किसी के मुंह से गोलगप्पे खाने से मुंह के छाले खत्म होने की बात सुनी है तो यह गलत बात नहीं होगी, क्योंकि मुंह के छाले के दौरान गोलगप्पे के साथ मिलने वाले जलजीरा में तीखापन और पुदानी या खट्टापन से छाले को दूर करने में सहायक होता है। हालांकि यह अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए।
3. एसिडिटी


गोलगप्पे से मिलने वाले फायदे में एसिडिटी भी है, जिससे छुटकारा पाया जा सकता है। आटे की पानीपुरी के साथ जलजीरा में पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, कालीमिर्च, पिसा हुआ जीरा और साधारण नमक का मिश्रण होना चाहिए। इन सभी चीजों का मिश्रण होने से एसिडिटी कुछ ही मिनटों में दूर किया जा सकता है।
4. जी मचलाए तो भी खा सकते हैं गोलगप्पे


यदि आप सफर के दौरान या फिर बंद कमरे में घुटन जैसा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उलझन या फिर जी मचला रहा हो तो गोलगप्पा आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। ऐसे वक्त में आप आटे के कम से कम 4-5 गोलगप्पे खाएंगे तो इससे आपको उलझन या फिर जी मचलाने जैसी समस्या से तुरंत निजात पा सकते हैं।
5. मूड रिफ्रेश करने में सहायक


गर्मी और चिलचिलाती धूप में अक्सर लोग हैरान-परेशान होने वाली स्थिति में होते है। इस दौरान चिड़चिड़ाहट और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की इच्छा होती है। यदि आप पानी पीने से पहले 2-4 गोलगप्पे खाकर पानी पिएं तो आप खुद को बिल्कुल रिफ्रेश जैसा महसूस करेंगे। - Source

पुरुषों की मर्दानगी के लिए वरदान हैं इलायची, ऐसे करे सेवन /

इलायची का इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी रूप में अवश्य होता है। कभी आप इसे सब्जी में बतौर मसाला इस्तेमाल करते हैं तो कभी इसे चाय में डालकर उसका स्वाद बढ़ाते हैं तो कभी यूं ही मुंह में रखकर माऊथ फ्रैशनर की तरह खाते हैं। आप चाहें इसे किसी भी रूप में खाएं, इससे आपको फायदा ही होता है। वैसे तो इलायची का सेवन पूरे दिन में कई बार किया जाता है। लेकिन अगर रात को सोने से पहले इलायची खाई जाए तो कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
आइए जानते हैं कैसे…
1.रोजाना इसका काढ़ा पीने से मानसिक तनाव को दूर होता है। इसका काढ़ा बनाने के लिए इलायची पाउडर को पानी में उबालें। अब काढ़े में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीएं। कुछ दिन पीने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा।
2. मुंह से आने वाली बदबू को इलायची खाने से दूर किया जा सकता है। इसको खाने से गले में होने वाली खराश दूर होती है और आवाज में सुधार आता है।
Loading...
3. कुछ लोगों को हमेशा पेट से संबंधित प्रॉब्लम रहती है। पेट ठीक न रहने के कारण बाल झड़ने लगते है। इन दोनों समस्याओं से बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 इलायची गुनगुने पानी के साथ खाएं। कुछ दिनों तक लगातार खाने से फर्क दिखाई देने लगेगा।
4. अगर आपका पेट निकला हुआ है और आप इसे अंदर करना चाहते हैं तो रात को 2 इलायची खाकर गर्म पानी पी लीजिए। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, बिटामिन B1, B6 और बिटामिन C बॉडी की अतिरिक्त चर्बी को पिघला देते हैं। और इसमें मौजूद फाइबर और कैल्शियम वजन को भी कंट्रोल करते हैं।
5. रोजाना रात में सोने से पहले इलायची का सेवन पुरुषों के लिए अच्छा रहता है। इससे पुरुषों की नपुंसकता धीरे धीरे खत्म हो जाती है। इसे गरम पानी या फिर दूध के साथ पिएं। - Source

Wednesday, 24 April 2019

बिना खाना कम किये वजन घटाने के नुस्खे

अधिकतर आप अपने आस-पास के लोगों से सुनते हैं कि वजन कम करना आसान नहीं है। लेकिन आप इन बहानों को अगर एक तरफ रख दें और मन में ठान लें तो वजन कम करना इतना मुश्किल भी नहीं है। बस इस बात का ध्यान रखें कि वजन घटाने के लिए आप सही योजना का पालन कर रहें हैं या नहीं।

हाल ही में अध्ययनों से पता चला है कि आप बिना डाइटिंग के भी वजन कम कर सकते हैं। हालांकि वजन कम करने के लिए डाइटिंग या पारंपरिक एक्सरसाइज़ प्लान हर इंसान के लिए आसान नहीं होता है। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आप अपनी दैनिक जीवन की कुछ आदतों को बदल कर, स्लिम हो सकते हो और प्रभावी तरीक़े से वजन कम कर सकते हैं।

वजन घटाने के 4 नुस्खे :

खाना को अच्छी तरह चबाकर और धीरे-धीरे खाएं : जल्दी-जल्दी भोजन करने से मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। अच्छी तरह से चबाकर और धीरे-धीरे भोजन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है क्योंकि अधिक चबाकर भोजन करने से हमारा पेट जल्दी भर जाता है और हम अधिक भोजन करने से बच जाते हैं।

5 से 6 प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ फ्रिज़ में ज़रूर रखें : रिसर्च के अनुसार, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ हमारी भूख की चाह को कम करने में मदद करते हैं, जिससे हम बार-बार भोजन करने से बच जाते है। इसके अलावा प्रोटीन, तरह-तरह की खाद्य पदार्थों को खाने की इच्छा को भी कम करता है, जिससे हम कम कैलोरी खपत करते हैं। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

फाइबर से भरपूर ताज़ा फल खाएं : ताज़ा स्वस्थ और कम कैलोरी वाले स्नैक्स के रूप में फाइबर से भरपूर फल बड़े काम के हैं। ख़ास कर जब आपके पास समय कम हो। इसे स्नैक्स के रूप में खाने से आप बर्गर और अन्य अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ खाने से बच जाएंगे।

भरपूर पानी पिएं : पानी 100 प्रतिशत कैलोरी-मुक्त होता है। ये आपकी भूख को नियंत्रत करता है और वजन कम करने में भी सहायक है। रिसर्च के अनुसार भोजन करने के आधे या एक घंटे पहले पानी पीने से भूख कम होती है और आपको कम कैलोरी खाने में मदद मिलती है। पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी करके पानी पीते रहने से आपके शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रहती है और इससे वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।

अपनी इन 2 आदतों को बदले :

यदि आप यह 2 आदत बदलने में कामयाब हो गए तो ना आपको जिम जाने की जरूरत है और ना ही वजन कम करने वाली दवाइयों की। मोटापा कम करने का सबसे बड़ा सिद्धांत यही है कि आपको अपने शरीर में जमा कैलरी को उसी अनुपात में खर्च करनी होती है।

Loading...
1. अपने खाने की आदत को बदलें :

अगर आप एक हफ्ते के अंदर तेजी से दुबले होने या मोटापा कम करने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको अपने डेली रुटीन में बदलाव लाना होगा। खाने की आदत में तब्दीली करनी होगी। हम जो खाते हैं वो हमारे शरीर को लगता है। उस प्रकार का खाना जिसमें ज्यादा शुगर, कैलोरी हो खाने से परहेज करना चाहिए। मिसाल के तौर पर बेक्ड चीजें, फ्राइड फूड, स्वीट बेवरेज को अपने आहार में शामिल करने से बचना चाहिए। इन चीजों में बहुत ज्यादा फैट होता है जिससे मोटापा बढ़ता है।
इन्हें हरगिज ना खाएं – इसका मतलब यह हुआ कि आपको केक, कुकीज, कपकेक्स, मफिंस, ब्रेड, पेस्ट्री तो बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। साथ ही खाने में साल्टी फूड, स्नैक फूड, फ्रेंच फ्राइज, पोटैटो चिप्स को बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा मछली, मीट, पॉल्ट्री के ब्रेडेड प्रोडक्ट के सेवन से आपको बचना चाहिए।

फैट बर्न करने के लिए कम प्रोटीन वाले आहार का ही चुनाव करना चाहिए। तेल में तली हुई चीजों की बजाय ग्रि‍ल्ड चीजों को खाना बेहतर है। तेल में ज्यादा फ्रायड चीजें फैट को बनाती है जबकि भुनी हुई चीजें आपके शरीर में फैट नहीं बनने देती। साथ ही अल्कोहल, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाई के सेवन से बचना चाहिए। दूसरी तरफ आईसक्रीम आपके शरीर में चर्बी बढ़ाता है और उससे बना हुआ फैट कम होने या खत्म होने में काफी वक्त लगता है।

2. तेजी से चलने की आदत डालें :

खुले में घूमना, टहलना, तेजी से पैदल चलना एक ऐसा एक्सरसाइज है जिसके आपका वजन तेजी से कम होता है। इनकी मदद से आप मनचाहा रिजल्ट भी कुछ दिनों में आसानी से पा लेते हैं। महज चलने मात्र से ही आप 0.46 किलोग्राम यानी कि एक पाउंड वजन कम कर सकते हैं, लेकिन यह सब निर्भर करता है कि आप एक हफ्ते में कितना चलते हैं।
यह सच है कि आप बिना जिम जाए सिर्फ चलने से ही 9 किलो तक अपना वजन आराम से घटा सकते हैं। 10,000 कदम चलने से रोजाना आप अपने वजन में अभूतपूर्व कमी कर सकते हैं और आपको यह असर एक हफ्ते में ही दिखने लगेगा।
लगभग 10,000 कदम चलना आपको ज्यादा लग सकता है लेकिन आप कोशिश करें तो आप इतना रोजाना आप चल सकते हैं। जरूरी नहीं कि एक बार में ही 10,000 कदम आपको चलना चाहिए। बल्कि इसे आप टुकड़ों में भी विभाजित कर सकते हैं।

क्या करना चाहिए आपको :

इसके लिए आप कार पार्किंग एरिया से हमेशा अपना गंतव्य दूर रखें। ताकि इसी बहाने आप पैदल चलने की आदत डाल सकेंगे। आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का सहारा लें। यानी अपने रोजाना की दिनचर्या में ही पैदल चलने की आदत डालें।
छोटी दूरियों के लिए गाड़ी लेने की आदत को छोड़ दे। हालांकि एक व्यक्ति को वजन कम करने के लिए 2000 कदम के आस-पास चलने की जरूरत होती है। आप इस बात को समझ लीजिए की एक मील में आपकी 100 कैलोरी बर्न होती है। लेकिन अगर आप 10,000 कदम थोड़े अंतराल पर भी चलने की आदत बना लेते हैं तो आपका वजन तेजी से घटना तय है और आपको इसके लिए जिम जाने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है।

Wednesday, 6 March 2019

मोटापा दूर करने के 15 घरेलू नुस्खे - 15 Important Weight Loss Remedies


दोस्तों मोटापा किसी अभिशाप से कम नहीं है यह तो हम सभी भली-भांति जानते हैं और आजकल 70% से ज्यादा आबादी मोटापे की चपेट में आ चुकी है ।


मोटापे से ग्रसित होने के कई कारण हैं जैसे कि हमारी अस्त व्यस्त दिनचर्या बाहर के भोजन का अत्यधिक प्रयोग करना कई बार थायराइड या फिर अन्य किसी बीमारी की वजह से भी मोटापे की समस्या  हो सकती है 



कई बार लाखों प्रयास करने के बाद भी मोटापे की समस्या  दूर कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है कुछ लोग तो मोटापे की समस्या  दूर करने के लिए एलोपैथिक दवाइयों तक का सहारा भी लेते हैं परंतु जैसे ही वह दवाइयों का सेवन करना छोड़ देते हैं वैसे ही मोटापे की समस्या  फिर से बढ़नी शुरू हो जाती है। 


आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनके नियमित प्रयोग से आप मोटापे जैसी समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। इन नुस्खों को दैनिक रूप से प्रयोग में ल ाये इनका फर्क आप स्वयं देख पाएंगे 


मोटापा दूर करने के 15 घरेलू नुस्खे - 15 Important Weight Loss Remedies 


१-    चाय कॉफी का सेवन कम कर दीजिए चाय कॉफी के अत्यधिक सेवन से भी हमारे शरीर में मोटापे की समस्या घर बना लेती है । 

कभी भी सुबह उठकर सीधे चाय व कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए हमेशा सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी का सेवन कीजिए इससे भी मोटापे की समस्या दूर होने में आपको मदद मिलेगी 

२-     दोस्तों गुनगुने पानी में नींबू की कुछ बूंदे व शहद को मिलाकर सेवन कीजिए प्रतिदिन इसके सेवन से धीरे-धीरे चर्बी घटने ल ग जाती है और मोटापे की समस्या दूर हो जाती है । 


३-      खाने में सदैव फाइबर युक्त चीजों को ही सम्मिलित कीजिए ,फायबरयुक्त आहार को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित कर लेने से आपके मोटापे की समस्या कम होती है 


४-    पपीते का नियमित सेवन कीजिए जी हां दोस्तों पपीते के नियमित सेवन से चर्बी गल कर हमारे शरीर से निकल ने ल गती है तथा हमें सुडोल   शरीर प्राप्त है 

दोस्तों प्रतिदिन थोड़ी मात्रा में ही सही परंतु अनन्नास  के फल  का सेवन करना चाहिए ।

अनन्नास  के फल  का सेवन नियमित रूप से करने से हमारे शरीर से अतिरिक्त चर्बी गल  कर बाहर निकल जाती है व हमें मोटापे से मुक्ति मिलती है । 


loading...
५-    विटामिन सी युक्त चीजों को अपने आहार में सम्मिलित कीजिए जैसे मौसमी का फल व संतरा आदि 

६-   खाने का अपना एक डाइट चार्ट बनाइए तथा उसी के अनुसार भोजन कीजिये  

७-   रात्रि के समय भोजन को त्याग दें यदि आप बहुत जल्दी मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो रात्रि के समय कभी भी 7:00 बजे के बाद भोजन ग्रहण न करें 

८-      दोस्तों हमेशा याद रखें की शाम होने के बाद हमारा मेटाबोलिज्म रेट धीरे-धीरे घटने लगता है अतः हमें भारी चीजों को पचाने में असुविधा होती है कभी भी शाम के बाद भारी भोजन का उपयोग ना करें 

९-     नियमित रूप से वॉक को अपने दिनचर्या में सम्मिलित कीजिए हो सके तो मॉर्निंग वॉक पर अवश्य जाएं 

योग एक्सरसाइज को अपने दिनचर्या का एक अहम हिस्सा बनाये जी हां दोस्तों प्रतिदिन 30 मिनट से लेकर 1 घंटा तक योग एक्सरसाइज अवश्य करना चाहिए 


१०-     एक चम्मच जीरे को एक ग्लास पानी में भिगोकर रख दीजिए सुबह उठकर इस पानी को उबाल दीजिए अब इस पानी को छानकर अलग कर लीजिए इस में नींबू व शहद मिलाकर इसका सेवन कीजिए तथा बचे हुए जीरे का सेवन चबा-चबा कर कर लीजिए फैट कम करने के लिए यह एक बहुत ही असरदार नुस्खा माना जाता है । 

११-     नियमित रूप से या तो रात को सोने से पहले या फिर सुबह सुबह खाली पेट एक चम्मच अजवायन को एक ग्लास पानी में पकाकर इस पानी का सेवन कीजिए इसके लगातार सेवन से आपका वजन कम होना शुरू हो जाएगा 

१२-     रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी मिला लीजिए और इसका सेवन कीजिए प्रतिदिन इसके सेवन से फैट बर्निंग की प्रोसेस शुरू हो जाती है। दोस्तों यह तो आप को भली भांति पता ही है कि हल्दी की तासीर अत्यधिक गर्म होती है अतः यदि रोज रात को आप इस ड्रिंक का सेवन करेंगे तो यह आपके शरीर से अनावश्यक चर्बी को गलाने का कार्य भली-भांति करता है । 

१३-     खीरा पुदीना धनिया आदि का मिक्स ड्रिंक बनाकर इस को प्रतिदिन नाश्ते में लीजिए यह वजन कम करने के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है नाश्ते में नियमित रुप से दलिया का प्रयोग कीजिए जी हां दोस्तों दलिया अत्यधिक सुपाच्य होता है और यह हमारे शरीर को वजन कम करने में भी मदद करता है हाई कैलोरी प्रोडक्ट से दूर ही रहिए जब तक आप अपना वजन घटाने का नियम पालन कर रहे हैं तो हाई फैट वाली चीजों को अपने आहार में सम्मिलित कीजिए 

१४-     अपने शरीर की किसी भी तेल से मसाज कीजिए जी हां दोस्तों यह बहुत ही एक अच्छा नुस्खा है अपने शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने का और वजन को कम करने का  अतः प्रतिदिन अपने शरीर की मसाज अवश्य कीजिए 

१५-     खाना खाते समय कभी भी पानी का सेवन ना करें ना ही खाना खाने के बाद हमेशा ध्यान रखें कि खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी का सेवन करना चाहिए यदि हो सके तो आधा घंटे बाद भी गुनगुने पानी का सेवन कीजिए 

खाने में दही मट्ठा छाछ आदि को सम्मिलित कीजिए यह भी आपके वजन को घटाने में आपकी मदद करते हैं।

तो दोस्तों अपनाये इन नुस्खो  को दैनिक जीवन में यह आपका वजन कम करने में आपकी मदद अवश्य करेंगे यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो कृपया इसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए

Thursday, 7 June 2018

मोटी से मोटी तोंद को भी होना पड़ेगा फुटबॉल से गेंद, सिर्फ 1 ग्लास रात को पिए - Drink to Loss Weight Tips

हम लोग अक्सर अपनी निकलती हुई तोंद से परेशान रहते हैं और उसे कम करने के लिए कई तरह के जतन करते हैं। लेकिन अब आपको बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप इस आसान से बनने वाले जूस का सोने से पहले सेवन करके कर सकते हैं तोंद को गुड-बाय। चाहे मोटी से मोटी तोंद ही क्यों ना हो सिर्फ 1 ग्लास रात को पीने से वो हो जायेगी फुटबॉल से गेंद। 

सोने से पहले खीरे के जूस का सेवन करें। खीरे का जूस पेट को साफ करता है। इसके साथ ही यह फैट भी नहीं बढ़ाता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और और आपकी निकलती हुई तोंद को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक होता है।

खीरे के जूस की सामग्री :

aaaaaa
Loading...
aaaa
– दो खीरे
– दो छोटे चम्मच नींबू का रस  
– अदरक का एक छोटा टुकड़ा  
– दो छोटे चम्मच चीनी  
– एक छोटा चम्मच- भुना जीरा पाउडर 
– तीन से चार पुदीना पत्ती 
– काला व सफेद नमक स्वादानुसार 

खीरे का जूस बनाने की विधि :

खीरे को धोलें और छोटा छोटा काट कर छिलके सहित जूसर में डालें। अदरक और पुदीना भी जूसर में डाल दें और जूस निकाल लें। इसमें चीनी, नींबू का रस, भुना जीरा पाउडर, काला व सफेद नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह हिलाएं। फिर 1 ग्लास झट से गटक (पीना) जाए और इसका कमाल देखे, देखते ही देखते तोंद हो जायेगी फिट एंड फाइन। 

Also Read-

Loading...

डिसक्लेमर - Discalimer

डिसक्लेमर : https://naniketips.blogspot.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://naniketips.blogspot.com की नहीं है। https://naniketips.blogspot.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।