loading...

adnow1

Loading...

Thursday 9 May 2019

हाथ से गिर जाए नमक तो होता है ऐसा, जानिए- ये चीजें गिरने पर होने वाले अपशकुन

धरती पर कुछ भी अशुभ कार्य होने से पहले मनुष्य जाति को उसके होने के संकेत जरूर मिलते हैं। घर में छोटी से छोटी वस्तु का अपना ही महत्व होता है। कभी-कभी बेकार समझी जाने वाली वस्तु भी घर में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर देती है।


ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, इंसान से कई बार कई तरह की गलतियां हो जाती हैं। रसोई में काम करते समय अचानक हाथ से कुछ गिर जाए तो इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। 
वास्तुशास्त्री एवं ज्योतिषशास्‍त्री इसे भविष्य में आने वाले बुरे समय का संकेत मानते हैं। आईए जानें कैसे दैनिक जीवन में होने वाली छोटी-छोटी बातें दे जाती हैं घातक समय का अंदेशा।
सुबह-सुबह दूध को देखना शुभ कहा जाता है। दूध का उबलकर गिरना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति, संपत्ति, मान व वैभव की उन्नति होती है। 
दूध का बिखर जाना अपशकुन मानते हैं जो किसी दुर्घटना का संकेत है। दूध को जान-बूझ कर छलकाना अपशकुन माना जाता है जो घर में कलह का कारण है।
खाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल का गिरना भी अपशकुन माना जाता है। परिवार में किसी कर्जे का सूचक है, इससे घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा अगर पूजा करते समय थाली गिर जाए तो वह भी स्वीकार नहीं की जाती है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करें कि सब अच्छा हो।

Loading...

सिंदूर का जमीन पर गिरना अपशकुन की निशानी है। इससे पति के साथ दुर्घटना भी हो सकती है। पानी का गिलास हाथ से छूटकर गिर जाए तो यह भी अशुभ माना जाता है। मसलन परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ अपशकुन के ही संकेत मिलते हैं।
दैनिक जीवन में नमक का महत्वपूर्ण स्थान होता है। नमक हमारे भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ, पूजा-पाठ और नजरदोष को दूर करने के भी काम आता है। जिस बर्तन में रोजमर्रा के नमक का इस्तेमाल करते हैं अगर वह आपके हाथ से गिर जाए तो अपशकुन है ये। बुल्गारिया और यूक्रेन जैसे देशों में भी नमक का गिरना दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नमक गिरे, तो आपका शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। अगर आपसे काली मिर्च गिर जाए तो किसी करीबी से संबंध भी बिगड़ सकते हैं।
दर्पण का टूटना हर दृष्टिकोण से अशुभ ही होता है। इसके लिए यदि दर्पण टूट जाए तो इसके टूटे हुए टुकड़ों को इक्ट्ठा करके बहते जल में डाल देने से संकट टल जाते हैं। अगर कपडे पहनते वक्त आपकी जेब से पैसे निकलकर गिर जाएं तो कुछ अच्छा होने वाला है। इसके अलावा लेन देन के वक्त पैसे गिर जाएं तो अच्छे संकेत माने जाते हैं।
पूजा करते समय यदि पूजा की सामग्री या आरती की थाली नीचे गिर जाए, तो माना जाता है कि पूजा स्वीकार नहीं हुई है। यह आने वाले समय में किसी विपत्ति के आने का भी संकेत है। पूजा के दौरान दीये का बुझना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करें कि वो आपके साथ सब कुछ अच्‍छा करें। - Source

No comments:

Post a Comment

Also Read-

Loading...

डिसक्लेमर - Discalimer

डिसक्लेमर : https://naniketips.blogspot.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://naniketips.blogspot.com की नहीं है। https://naniketips.blogspot.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।