loading...

adnow1

Loading...

Sunday 24 November 2019

इस खास दिन पर न तोड़े तुलसी के पत्ते, क्यों है पौधे का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व होता है। तुलसी हमारे आंगन की शोभा बढ़ाती है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल कई अलग-अलग शुभ कामों में किया जाता है। कहते हैं भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है।

भगवान विष्णु के प्रसाद में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्ते से भगवान का भोग लगाया जाता है। तुलसी में कई गुण पाए जाते हैं। तुलसी के पत्ते का रोजाना सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल और कहां और कैसे किया जाता है।
इस दिन नहीं तोड़ते तुलसी पत्ता
तुलसी के पत्ते हमारे जीवन में एक वरदान की तरह है लेकिन इन पत्तों को कुछ खास दिन को नहीं तोड़नी चाहिए। जैसे चंद्रगहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। सूरज ढ़लने के बाद भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।

Loading...
हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि अगर हमारे हर में कोई विशेष पूजा या कार्यक्रम हो रहा हो तो उसमें तुलसी के पत्तियों का इस्तेमाल करना जरूरी होता है वरना पूजा सफल नहीं हो पाता है।
घर में तुलसी का पौधा रखना शुभ माना जाता है। घर में पौधा लाने के बाद हर दिन सुबह-शाम दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए। घर के आंगन में तुलसी के रहने से नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता है।
तुलसी के पत्ते का रोजाना खाली पेट सेवन करने से सेहत सही रहती है। यह आपको कई रोगों से बचाता है। खून साफ रहता है और आपके बाल झड़ने कम हो जाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Also Read-

Loading...

डिसक्लेमर - Discalimer

डिसक्लेमर : https://naniketips.blogspot.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी https://naniketips.blogspot.com की नहीं है। https://naniketips.blogspot.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।